muslim militants

भारत हमले के बाद अब ये देश बना आतंकवादियों का शिकार, चार लोगो की मौत कई लापता

दक्षिण पूर्वी नाइजर में बोको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में शुक्रवार को चार लोग मारे गए वहीं सात लोग लापता हो गए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तरपूर्व नाइजीरिया की सीमा से लगते दिफा क्षेत्र के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मारे गए लोगों में से दो व्यक्ति नाइजर से और दो नाइजीरिया से थे।

muslim militants

उन्होंने बताया कि बोसो गांव के पास गारिन-अमादोऊ को निशाना बना कर किए गए इस हमले के बाद दो बच्चों सहित सात लोग लापता हो गए हैं वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। गौरतलब है कि लेक चाड के निकट स्थित बोसो गांव में फरवरी 2015 के बाद से अनेक बार हमले हुए हैं और यहां बोको हराम के आतंकवादी सक्रिय हैं। इससे पहले रविवार को बोसो का एक निवासी आत्मघाती हमले में मारा गया था। इस हमले के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया गया था।