भारत में इस जगह घर में लड़कियों को बंधक बनाकर जबरन कराया जाता था देह व्यापर और धंधे में…

आगरा जिले के ताजगंज में बसई के एक घर में जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा था। स्थानीय के साथ राजस्थान के कई शहरों की लड़कियां इसमें शामिल थीं। रविवार शाम पुलिस और एक एनजीओ ने रेड मारकर एक घर से 13 लड़कियों, 2 संचालिका और 3 ग्राहकों को अरेस्ट कर लिया। इनके विरूद्ध केस दर्ज किया गया है।

 

फ्रीडम फर्म संस्था ने पुलिस को सूचना दी थी कि बसई के एक घर में लड़कियों को बंधक बनाकर जबरन सेक्स रैकेट कराया जा रहा है। सीओ सदर विकास जायसवाल ने पुलिस फोर्स के साथ शाम 4 बजे बसई के उस घर में रेड मारी। 8 कमरों के घर में युवतियां और युवक थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। घर में मिली 13 लड़कियों में से कुछ राजस्थान के धौलपुर, मनियां और बूंदी की हैं तो कुछ स्थानीय हैं।

घर में ग्राहक बनकर पहुंचे 3 युवक भी मिले। सभी को पुलिस ताजगंज थाने ले गई। एक-एक करके सभी से पूछताछ की गई। लड़कियों ने कहा कि वे अपनी मर्जी से यहां रह रही हैं। सभी मजबूरीवश इस गलीच धंधे में फंस गई हैं। संचालिकाओं में से एक मुंबई में रहती है और दूसरी लड़कियों के यहां रहने का इंतजाम देखती है। एक माह से इस घर में यह गंदा धंधा चल रहा था। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि देह व्यापार के मामले में दोनों संचालिकाओं और तीन ग्राहकों के विरूद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है। इन सभी को जेल भेजा जाएगा। युवतियों को नारी संरक्षण गृह भेजा जाएगा।

लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि हर दिन 150 रुपए कमीशन के रूप में संचालिका उनसे लेती थी। शेष रुपये उन्हें मिलते थे। खाने पीने और रहने का इंतजाम संचालिका की तरफ से ही है।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद संचालिका खुलकर बोलने लगी। उसका कहना था कि सेक्स रैकेट कई अन्य स्थानों पर भी हो रहा है। उसको भी पुलिस बंद कराए। वे काफी वक्त से सेक्स रैकेट में लिप्त हैं। सभी को इसकी जानकारी थी।