भारत को लेकर सऊदी अरब ने लिया ये बड़ा फैसला , पाकिस्तान के उड़े होश

इस विवादित बैंक नोट पर एक तरफ किंग सलमान और जी-20 सऊदी समिट का लोगो था, तो वहीं दूसरी तरफ जी-20 देशों का मैप था। इस मैप में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके), गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को अलग देश दिखाया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया था कि हमने सऊदी अरब अधिकारियों के सामने भारतीय सीमाओं के गलत चित्रण का मुद्दा उठाया था।

रियाद के साथ ही नई दिल्ली में भी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि हमने सऊदी अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया है कि उन्होंने इस मामले में हमारी चिंताओं को नोट किया है।

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब न सिर्फ नोट को वापस लिया गया, बल्कि उसकी छपाई को बंद भी करा दिया है। सऊदी अरब के सामने रियाद में भारतीय राजदूत औसाफ सईद ने यह मामला उठाया था। 20 रियाल के नोट में वैश्विक मैप बनाया गया है जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दर्शाया गया था।

बता दें कि 20 रियाल के बैंक नोट पर भारत का गलत मैप प्रकाशित हो गया था। इसमें अविभाजित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग दर्शाया गया था। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद नोट को वापस ले लिया गया है।

जी-20 शिखर सम्मेलन 21-22 नवंबर को होने जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। 15वीं जी 20 सम्मेलन की अध्यक्षता सऊदी अरब करेगा। जी 20 सम्मेलन के पहले सऊदी अरब ने बड़ा कदम उठाया है। सऊदी अरब ने रियाद के नोट पर छपे भारत के गलत नक्शे को वापस ले लिया है।