भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, के लिए अपान घोषणा पत्र कर दिया जारी

भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 (Madhya Pradesh Assembly Election 2018) के लिए अपान घोषणा पत्र यानी ‘दृष्टि पत्र’ (Drishti Patra) जारी कर दिया है। इस मौके पर भाजपा नेता समेत केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) भी मौजूद रहे। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) इस समय दृष्टि पत्र के बारे में बोल रहे हैं।
Image result for भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषक समृद्धि योजना हमने बनाई। लेकिन इस योजना से छोटे किसानों को लाभ नहीं मिल पाता, इसलिए छोटे किसान इस योजना के लाभ से वंचित ना रहें इसलिए हमने दृष्टि पत्र में तय किया कि किसानों के अनुपात के अनुसार उनके खाते में राशि डाली जाएगी।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से निकाल कर विकास के क्रम में लाकर खड़ा कर दिया है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार देश का विकास कर रही है।
मोदी जी के होने के कारण देश का आर्थिक विकास देखा जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने इस देश को कंगाल करके छोड़ दिया था। आज देश में जो इन्फ्रास्ट्रक्चर बन रहा है उससे देश का विकास हो रहा है।
कांग्रेस के समय में भारत की अर्थव्यवस्था टूट चुकी थी। देश के गरीब को लाभ हो रहा है। उसे सस्ता खाद्यान मिल रहा है। कोई भूखा नहीं सो रहा है। मनरेगा में हम कांग्रेस से दोगुना खर्च कर रहे हैं। कॉंग्रेस शासनकाल में मध्यप्रदेश में जनता के जीवनस्तर को ऊंचा ऊठाने के लिए चर्चा नहीं होती थी। कॉंग्रेस के जाल से बाहर निकालने का प्रयास यदि किसी राज्य ने किया तो मध्यप्रदेश ने। आज की स्थिति में 10% आर्थिक विकास अकल्पनीय है।
लोकार्पण समारोह में केन्द्रीय अरूण जेटली, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश संगठन प्रभारी व सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्रसिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, दृष्टि पत्र समिति के संयोजक विक्रम वर्मा की मौजूद हैं। जेटली दोपहर 3.05 बजे भोपाल से विमान द्वारा मुंबई प्रस्थान करेंगे।