![](https://vision4news.com/wp-content/uploads/2019/01/IMG-20181207-WA0085-1200x565.jpg)
एएसपी प्रशांत चौबे के अनुसार, भय्यू महाराज ने गत साल 12 जून को घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली थी। भय्यू महाराज की दूसरी पत्नी आयुषी ने आरोप लगाया है कि उनके पति को फूटी कोठी निवासी पलक पुराणिक व सेवादार विनायक दुधाले, शरद देशमुख पिछले कई दिनों से ब्लैकमेल कर रहे थे, महाराज ने उनसे तंग आकर आत्महत्या की थी।
महाराज की पहली पत्नी माधवी की मौत के बाद केयर टेकर के तौर पर पलक की एंट्री हुई थी। कुछ समय बाद उसने महाराज के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए प्रेम संबंध बना लिए।पलक उनके बेडरूम में ही रहने लगी थी, महाराज की अलमारी में ही पालक भी कपड़े रखती थी। वो महाराज से विवाह करने का षड्यंत्र कर रही थी। उसने महाराज का अश्लील वीडियो भी बना लिया था, साथ ही आरोपित युवती वॉट्सएप पर अश्लील चैटिंग भी सेव कर लेती थी। ये सारी जानकरी अब पुलिस के हाथ लगी है।