बड़ीखबर : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को तबाह करने की दी धमकी

वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कठोर चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि उसने अमेरिकी हितों पर हमला किया तो उसे तबाह कर दिया जाएगा। अमेरिका ने एक कैरियर ग्रुप तथा बी-52 बॉम्बर को खाड़ी में तैनात कर दिया है। और ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से गंभीरता और बढ़ सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्वीट (Donald Trump) किया, ‘ईरान को धमकी देते हुए लिखा, अगर ईरान लड़ना ही चाहता है तो यह उसका आधिकारिक तौर पर अंत होगा। अमेरिका को फिर कभी धमकी मत देना।

वाशिंगटन में एक गुप्त रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के मध्य संभावित सैन्य टकराव को लेकर बहस छिड़ने पर ट्रंप के इस ट्वीट ने अमेरिका में इस डर को और हवा दे दी है, दोनों देश आपस में लड़ सकते हैं। अमेरिकी की गुप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरान अमेरिका के महत्वपूर्ण संस्थानों और संपत्ति को निशाना बना कर हमला कर सकता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा अधिकार के हवाले से दावा किया है कि, फारस खाड़ी में ईरानी व्यापारिक जहाजों के जो ग्राफिक्स आये हैं उनको देखकर लगता है कि व्यापारिक जहाज की आड़ में युद्धपोत और मिसाइल ले जाया जा रहा है। हालांकि, अमेरिका को इस ओर से अब तक इसका कोई सबूत नहीं दिया है और हथियार ले जाने के अमेरिका के दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की जो रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया था कि, जिस तरह फारस खाड़ी से बाहर ईरानी समर्थित सैन्य बलों के लिए जहाजों का मूवमेंट हो रहा है वो ईरान के पुराने परिवहन पैटर्न से मिलता-जुलता नहीं है। यह रिपोर्ट अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से पैदा हुए खतरे के आकलन का भाग था।

परमाणु हथियारों को लेकर तनाव बना :

गौरतलब है कि, अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु हथियारों को लेकर तनाव बना हुआ है। बीते दिनों ईरान पर प्रतिबंध लगाते हुए अमेरिका ने कई देशों को उनसे कारोबारी रिश्ते तोड़ने को कहा था जिसमें भारत भी शामिल है। अमेरिका ने भारत के ईरान से तेल खरीदने की छूट को भी समाप्त कर दिया था।