चॉकलेट हर किसी को पसंद होती है। ये स्वास्थ्य ही नहीं सौंदर्य के लिए बहुत खास मानी जाती है। कई बार ब्यूटी के लिए चॉकलेट का उपयोग किया जाता है। ऐसे ही चेहरे की खूबसूरती के लिए भी आप चॉकलेट का प्रयोग कर सकते हैं। चॉकलेट तब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाती है, जब इसमें शुगर ओवरलोडेड हो जाती है। पर यहां हम बात कर रहे हैं चॉकलेट फेस पैक की जिसे आप चेहरे के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
चॉकलेट फेस पैक
अभी तक मार्केट में चॉकलेट फेशियल बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। यह स्किन के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी माना जा रह है। पर इसे करवाने के लिए आपको पार्लर जाना पड़ेगा। अगर घर बैठे ही आप अपनी स्किन को चॉकलेटी टच व ग्लो देना चाहती हैं, तो इस्तेमाल कर सकती हैं चॉकलेट फेस पैक। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
इस तरह बनाएं
एक-तिहाई कप कोको पाउडर में 2-3 बड़ा चम्मच शहद व कुछ नींबू के रस की बूंदे मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें व कुछ देर के लिए रखा रहने दें। अब यह बहुत अच्छा गाढ़ा पेस्ट बन गया है। इसे अंगुली या ब्रश की सहायता से चेहरे पर लगाएं।15-20 मिनट चेहरे पर ही रहने दें। उसके बाद चेहरा सादा पानी से धो लें। इसका प्रभावआपको तुरंत नजर आएगा। चेहरे पर एक अलग ग्लो व मुलायमियत महसूस होगी।
चॉकलेट फेस पैक के फायदे
यह चेहरे पर बढ़ती आयु के असर को कम करता है व झुर्रियों, दाग-धब्बों को दूर करता है।चॉकलेट एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो बढ़ती आयु के लक्षणों को दूर कर स्कीन को जवां व खूबसूरत बनाता है।
इससे स्कीन में कसाव आता है। यह एंटी-इनफ्लैमेटरी होता है, जिससे यह रूखी वसंवेदनशील स्कीन के लिए बिल्कुल उपयुक्त होता है। डार्क चॉकलेट स्कीन में निखार लाने के साथ ही उसे मुलायम बनाता है व स्कीन में नमी बरकरार रखता है।
चॉकलेट फ्लैवेनोल व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्कीन को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रखता है, झुर्रियां दूर करता है व स्कीन को नमी प्रदान करता है।
चॉकलेट में पाया जाने वाला फ्लैवेनोल रक्त चाप को नियंत्रित करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करता है व ह्रदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर स्कीन को कोमल बनाता है।