बॉलीवुड के इस मशहूर सितारे ने चेंज कराया जेंडर , अब बना लड़की, देख चौक उठे लोग

निक्की चावला का जन्म एक महिला के रुप में नहीं बल्कि पुरुष के रूप में हुआ था। निक्की ने अपने परिवार और समाज से लड़कर, सर्जरी के जरिए अपना जेंडर चेंज करवाया, और खूबसूरत महिला बन गई हैं, ऐसा करने के पीछे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

 

दिल्ली की रहने वाली निक्की चावला ने अपने अपने परिवार के खिलाफ जाकर साल 2009 में अपना जेंडर चेंज करवाया था। अब निक्की आज देश की टॉप मॉडलों में शामिल हैं।

बॉलीवुड में बॉबी डार्लिंग को एक एक्‍ट्रेस और मॉडल के रूप में पहचाना जाता है। वह कई सुपरहिट फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। बॉबी जब पैदा हुईं तब वह लड़का थीं। उनके बचपन का नाम पंकज शर्मा था।

10 साल की उम्र तक पंकज ने लड़कों की तरह व्‍यवहार किया। लेकिन एक-दो साल बाद उनके रहन-सहन में बदलाव आ गया। अब पंकज अपना ज्यादा समय लड़कियों के साथ गुजारा करता था।

पंकज के व्‍यवहार में हो रहे चेंज को देखते हुए उसके मां-बाप थोड़े परेशान हुए। पहले लगा कि यह सब नार्मल है लेकिन किस्‍मत पंकज को कहीं और ले जा रही थी। क्‍लॉस 12 में पंकज का एक लड़के के साथ अफेयर हो गया।

घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्‍होंने पंकज को डांट-फटकार लगाई। लेकिन पंकज ने मान लिया था कि उसका शरीर तो लड़कों वाला है, लेकिन अंदर से वह लड़की है। साल 2010 में बॉबी डार्लिंग ने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया और वे पंकज से पाखी बन गईं।

टीवी रियलिटी शो ‘स्प‍िट्जविला 8’ के मसकुलर बॉडी और शानदार लुक्स में नजर आने वाले मैचो मैन गौरव, गौरव से गौरी बन चुके हैं। गौरव अरोड़ा ने खुद को एक खूबसूरत लड़की के रूप में बदल लिया है।

कहने का मतलब है खुद को बायसेक्शुअल कहने वाले गौरव अब लड़की बन चुके हैं, और उनका यह नया अवतार वाकई बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। पहली बार इंडियन टीवी शो पर अपने बायसेक्शुअल होने का प्रचार करने वाले गौरव अपने इस नए अवतार को भी खूब एंजॉय कर रहे हैं।

वह समय अब बहुत पीछे जा चुका है जब औरत को बेहद कमजोर समझा जाता था, और उन्हे पुरुषों के साथ चलना तो दूर उनके बराबर मे खड़ा भी होने नहीं दिया जाता था। लेकिन वक्त बदला और महिलाओं को पुरुषों जितना सम्मान मिला।

आज हर क्षेत्र मे महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वहीं आज के समय में ट्रांसजेंडर भी बाकी लोगों को टक्कर दे रहे हैं। आज हम बताने जा रहे हैं ऐसे सेलेब्रिटी ट्रांसजेंडर के बारे में जो पहले पुरुष हुआ करते थे। लेकिन जेंडर चेंज करवा कर अब लड़की बन गए हैं।