बाबा राम सिंह की मौत को लेकर राहुल गांधी ने दी ये बड़ी जानकारी , जानकर किसान हुए हैरान

इसके अलावा हरियाणा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने ट्वीट किया, ‘किसान आंदोलन में करनाल के संत बाबा राम सिंह जी की खुदकुशी करने की खबर मन को व्यथित करने वाली है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। सरकार अपना अड़ियल रवैया छोड़कर तुरंत किसानों की मांगों को माने और कृषि विरोधी काले कानूनों को रद्द करे।’

बता दें कि हरियाणा में सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर नानकसर सिंगरा गुरुद्वारा के संचालक संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने खुद को गोली मारने से पहले सुइसाइड नोट भी लिखा है। इसमें लिखा है कि उनसे किसानों का दुख देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सुन नहीं रही है और यह उनसे सहन नहीं हो रहा है।

वही, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार देर रात ट्वीट कर कहा, “हे राम, यह कैसा समय ! ये कौन सा युग !! जहां संत भी व्यथित हैं।

संत राम सिंह जी सिंगड़े वाले ने किसानों की व्यथा देखकर अपने प्राणों की आहुति दे दी। ये दिल झकझोर देने वाली घटना है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे।” इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया, ‘संत की मृत्यु, मोदी सरकार की क्रूरता का परिणाम है।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘करनाल के संत बाबा राम सिंह जी ने कुंडली बॉर्डर पर किसानों की दुर्दशा देखकर आत्महत्या कर ली। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ और श्रद्धांजलि।

कई किसान अपने जीवन की आहुति दे चुके हैं। मोदी सरकार की क्रूरता हर हद पार कर चुकी है। जिद छोड़ो और तुरंत कृषि विरोधी कानून वापस लो!’

किसान आंदोलन से व्यथित नानकसर सिंगरा गुरुद्वारा के संचालक बाबा राम सिंह की आत्महत्या पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेताओ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ऐसे में राहुल ने सरकार से जिद छोड़ किसानों की मांग पर विचार करने का आग्रह किया है।