फिर कुछ ऐसा करने लगी ये लड़की, अब हो गई बेहद खूबसूरत

खाना, किसी भी इंसान की सबसे बड़ी जरूरत होती है। इसके बिना किसी का भी जीना संभव ही नहीं है। लेकिन इंग्लैंड की रहने वाली एक लड़की ने लगभग खाना खाना ही छोड़ दिया था, जिसकी वजह से उसका महज 28 किलो हो गया था।
उसकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसकी किसी भी समय मौत हो सकती थी। हालांकि उसके बाद लड़की ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से उसका वजन फिर से बढ़ने लगा और अब वो बेहद खूबसूरत हो गई है।

दरअसल, डर्बीशायर की रहने वाली एनी विंडली जब 15 साल की थी, तभी उसे एनोरेक्सिया नाम की एक जानलेवा बीमारी हो गई थी। इस बीमारी में व्यक्ति को खाने-पीने से डर लगने लगता है कि कहीं खाना खाने से उसका वजन न बढ़ जाए। ये विकार इंसान पर इस कदर हावी हो जाता है कि वो खाना खाना ही छोड़ देता है।

एनी विंडली को भी इस बीमारी ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। एनी का वजन तेजी से घटने लगा था और एक समय ऐसा आया जब उनका वजन महज 28 किलो रह गया। उस समय एनी को देखने पर ऐसा लगता था, जैसे वो कोई हड्डियों का ढांचा हो।