प्रियंका-निक आज कैथोलिक रीति रिवाजों से करेंगे शादी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपने विदेशी मंगेतर निक जोनास के साथ  कैथोलिक रीति रिवाजों शादी के बंधन में बंधने वाली है। आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कैथोलिक रीति रिवाज से शादी होगी। प्रियंका अपनी इस शादी के लिए खास सफेद रंग के गाउन में पहनेगी। वहीं निक भी फॉर्मल्स में नजर आएंगे। वेस्टर्न वेडिंग में प्रियंका सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में बारदारी लॉन में रैंप वॉक करेंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी के बाद एक छोटा सा ब्रेक होगा जिसमें प्रियंका और निक के परिवार के लोग छोटी छोटी स्पीच देंगे। इसके बाद रात 9 बजे से 11 बजे तक सिंगर मानसी स्कॉट लाइव परफॉर्म करेंगी। वहीं 2 दिसंबर को निक और प्रियंका हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे। ये शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस के बारदारी लॉन में होगी।

शुक्रवार को निक और प्रियंका की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  बीती शाम दोनों कि स संगीत सेरेमनी का फंक्शन हुआ है। इस दौरान प्रियंका व परिणीति चौपड़ा ने जमकर डांस किया। प्रियंका अपनी शादी की संगीत सेरेमनी में मां के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े कोरियोग्राफ ने किया। वहीं निक जोनस ने हॉलीवुड और बॉलीवुड के गानों पर डांस किया। वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि निक ने प्रियंका के लिए एक हिंदी गाना भी गाया।

देसी गर्ल, शादी के बाद दो रिसेप्शन देंगी जिसमें एक रिसेप्शन दिल्ली के फाइव स्टार होटल में दिया जाएगा वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई के एक बड़े होटल में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ऐसी खबरें भी हैं कि प्रियंका और निक ने पीएम नरेन्द्र मोदी को भी दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन के लिए आमन्त्रण भेजा है जिसके चलते ये कयास लगाई जा रही है कि वो भी इस मौके पर शामिल हो सकते हैं।