बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शाही शादी जोधपुर में चल रही है। पिछले दो दिनों से जोधपुर के उम्मेद भवन में प्रियंका-निक की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के स्टार्स इस शादी में शामिल हो रहे है। प्रियंका की दोस्त सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा, अंबानी परिवार, डिजाइनर सब्यसाची समेत निक के दोस्त भी पहुंच चुके हैं। वहीं विदेशी प्रियंका के विदेशी बाराती भी इस शादी के जश्न में डूबे दिखाई दे रहे हैं।
एयरपोर्ट से बाहर आते ही विदेशी मेहमान खुशी से डांस करते नजर आए। वहीं वे पीसी पीसी भी चिल्लाते हैं और खूब मस्ती करते दिख हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि सभी प्रियंका के बाराती है। प्रियंका चोपड़ा आज अपने विदेशी मंगेतर निक जोनास के साथ कैथोलिक रीति रिवाजों से शादी के बंधने में वाली हैं। 2 दिसंबर को निक और प्रियंका हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे. ये शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस के बारदारी लॉन में होगी।
खबरों की माने तो निक यहां हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे जिसके बाद वो विंटेज कार या फिर घोड़ी पर सवार होंगे। शादी के बाद निक और प्रियंका दिल्ली और मुंबई में अपने करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे। चार दिनों तक चलने वाली इस ग्रैंड वेडिंग में कुल मिलाकर 30 छोटे बड़े इवेंट होंगे। जिनमें कई डिनर भी शामिल हैं। ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि देसी गर्ल, शादी के बाद दो रिसेप्शन देंगी जिसमें एक रिसेप्शन दिल्ली के फाइव स्टार होटल में दिया जाएगा।
वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई के एक बड़े होटल में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ऐसी खबरें भी हैं कि प्रियंका और निक ने पीएम नरेन्द्र मोदी को भी दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन के लिए आमन्त्रण भेजा है जिसके चलते ये कयास लगाई जा रही है कि वो भी इस मौके पर शामिल हो सकते हैं।