प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा खुलासा , बोली निर्देशक ने उतारने को कहा…

प्रियंका की बात सुनने पर निर्देशक ने कहा कि उन्हें अपने स्टाइलिस्ट से बात करनी चाहिए। निर्देशक ने आगे कहा था, ‘जो भी हो चड्डियां तो दिखनी ही चाहिए।

 

नहीं तो लोग फिल्म देखने नहीं आएंगे।’ निर्देशक की ये बात प्रियंका को पसंद नहीं आई और उन्होंने अगले ही दिन प्रोजेक्ट छोड़ दिया। हालांकि, प्रियंका का यह फैसला निर्देशक पर भी भारी पड़ा और जब प्रियंका किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं, तो निर्माता उनसे मिलने आए।

उस फिल्म में प्रियंका के साथ सलमान खान को- स्टार थे। प्रियंका लिखती हैं, ‘मेरे को- स्टार सलमान खान भारत के एक बड़े स्टार थे। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझा और तुरंत बचाव में आए।

जब निर्माता आए, तो सलमान ने उनसे बात की और मामला सुलझाया। मुझे नहीं पता कि सलमान खान ने उनसे क्या बात की, लेकिन इसके बाद निर्माताओं ने जिस तरह से बात की वह पूरी तरह बदल गई। ‘

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने किताब में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया है। उस फिल्म में एक सिडक्टिव गाना था, जिसमें प्रियंका को एक-एक करके अपने कपड़े उतारने थे।

गीत लंबा था और प्रियंका उस समय अपनी त्वचा नहीं दिखाना चाहती थीं। ऐसे में प्रियंका ने निर्देशक से कहा था कि क्या वे एक एक्स्ट्रा बॉडी लेयर पहन लें? क्योंकि वे अपनी स्किन को दिखाना नहीं चाहती थीं।

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में प्रियंका की किताब ‘अनफिनिश्ड’ रिलीज हुई है।

जिसमें प्रियंका ने अपने जीवन की कई कहानियों का खुलासा किया है। ऐसी ही एक कहानी है जब एक निर्देशक ने प्रियंका चोपड़ा से कहा था कि फिल्म में चड्डियां तो दिखनी ही चाहिए। अन्यथा लोग फिल्म देखने नहीं आएंगे। वहीं सलमान खान ने तब उनकी मदद की थी।