प्रियंका चोपड़ा की बोल्ड ड्रेस पर मां ने कही ये बात, बोलीं- ये उसका शरीर…

जब प्रियंका को ड्रेस की वजह से ट्रोल किया गया हो। इससे पहले मेट गाला साल 2019 में भी प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस और मेकअप की वजह से ट्रोल हुई थीं।

 

न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ गई थीं। प्रियंका ने पारदर्शी ड्रेस पहनी थी और उनके बाल भी अजीब लग रहे थे। प्रियंका के इस लुक की विदेश में तारीफ हुई थी जबकि भारत में यूजर्स ने ट्रोल किया था।

मधु चोपड़ा ने आगे कहा कि, प्रियंका ने मुझे सैंपल दिखाया था ड्रेस का। मुझे लगा कि इसे पहनना थोड़ी रिस्की रहेगा। लेकिन देखिए, उनकी ड्रेस अवॉर्ड्स शो में सबसे बेस्ट रही। जहां तक बात रही ट्रोलर्स की तो वे कंप्यूटर के पीछे छुपकर कुछ भी लिखते हैं।

उनकी जिंदगी में कोई खुशी नहीं है। इसलिए वे ऐसा बुरा काम करते हैं, जिससे उन्हें अटेंशन मिले। मैं और प्रियंका दोनों में से कोई भी उन्हें अटेंशन नहीं देता है।

प्रियंका की मधु चोपड़ा का कहना है कि प्रियंका की बॉडी बहुत सुंदर है। मुझे खुशी है कि प्रियंका ने ऐसा किया। वह इससे और स्ट्रॉन्ग हुई हैं। वह अपनी शर्तों पर जीती हैं। किसी को वे दुख नहीं पहुंचाती हैं। ये उसका शरीर है जो कि खूबसूरत है। इसलिए जो मन करेगा वो करेगी।

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हुए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 के रेड कार्पेट पर अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं।

यह अवॉर्ड समारोह लॉस एंजिल्स में हुआ था। इस दौरान प्रियंका ने ओपन डीप कट गाउन पहना था जिसे लेकर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था और इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया था। अब उनकी मां मधु चोपड़ा का इस पर बयान आया है।