पीजीआई के इमरजेंसी में भर्ती हुए समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, इस वजह…

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य एक बार फिर खराब हो गया है। शुक्रवार को उनको दिन में करीब 12:00 बजे संजय गांधी पीजीआई के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। बीते करीब दो महीने से उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। संजय गांधी पीजीआई में इलाज के बाद उनको मेदांता भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद वह आराम कर रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव को इसी बीच शुक्रवार को दिन में संजय गांधी पीजीआई के इमरजेंसी टू में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर्स की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। करीब 45 मिनट की जांच के बाद उनको वापस घर भेजा गया है। मुलायम सिंह यादव का इन दिनों शुगर लेवल तथा ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है जिसका नियमित अंतराल पर चेकअप होता है।