पहले की गर्भवती पत्नीं की हत्या, फिर रात भर साथ में लेकर सोया शव’ सुबह उठकर किया ये काम…

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक पती ने अपनी गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला महाराष्ट्र के उस्मानाबाद का जहां पर आरोपी विनोद धानसिंह पवार अपनी पत्नी प्रियंका राठौड़ के साथ रहता था।

पुलिस के मुताबिक विनोद और प्रियंका में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विनोद ने गुस्से में आकर अपनी गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं विनोद ने पत्नी का को मौत के घाट उतारने के बाद उसके शव को बिस्तर पर रखकर सारी रात उसके बगल में सोता रहा।

सुबह होने पर उसने पुलिस को वारदात के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विकास ने अपना जुर्म कबूल लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि विकास और प्रियंका की शादी 9 महीने पहले ही हुई थी। बता दें कि मृतक प्रियंका 5 महीने की गर्भवती थी। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका के घरवालों ने विनोद पर दहेज के लिए उनकी बेटी को तंग करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विनोद अक्सर दहेज के लिए प्रियंका को तंग किया करता था।