आंध्र प्रदेश की संस्कृति को डूबो रहे PM मोदी, चंद्रबाबू नायडू

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश की संस्कृति को डूबो दिया है। उन्हें यह अधिकार किसने दिया है। उनकी डिक्शनरी में गालियां ही हैं। उनकी गालीगलौज लोगों के गले नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू की गालियों की ओर नजरअंदाज कर आंध्र प्रदेश के लोगों ने सभा की सफलता में सहयोग दिया है।

नरेंद्र मोदी ने BJP की चैतन्य सभा में कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने TDP के संस्थापक NTR के सपनों को चकनाचूर कर दिया। उनकी पीठ में छूरा घोंपकर वह सत्ता पर काबीज हुए हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू ने आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। उन्हें दिये आश्वासनों में से किसी एक आश्वासन को पूरा नहीं किया।

प्रधानमंत्री ने हजारों करोड रुपयों की लागत की परियोजना का शिलान्यास किया। अवसर पर उन्होंने विशाखापट्नम में ऑयल रिजर्व का लोकापर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास गति कोे तेज करने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में वायु आधारित उद्योगों को स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। कोस्टल लाइन को हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 10 जनवरी को सुबह 10:40 बजे गन्नावरम हवाई अड्डे पर वायु सेना के विशेष विमान से गन्नावरम हवाई अड्डे पर पहुंचे। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ESL नरसिम्हन और आंध्र प्रदेश BJP प्रदेश अध्यक्ष ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत एवं सम्मान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:15 बजे गुंटूर में आयोजित प्रजा चैतन्य सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर हवाई अड्डे पर पुख्ता इंतजाम किये गये।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गन्नावरम हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायण को कटु अनुभव हुआ। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उनके हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोका। सूची में उनका नाम नहीं होने की बात कहते हुए पुलिस ने हवाई अड्डे पर जाने नहीं दिया। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस के रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने साधारण व्यक्त की तरह हवाई अड्डे के लांज में बैठ कर प्रतीक्षा की।