पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह ने की जमकर लड़ाई, बताया ये राज, कहा मेरे साथ किया…

अक्षरा के मुताबिक पवन सिंह के साथ उन्होंने मार्च 2018 में रिलेशनशिप खत्म करने का फैसला लिया था, जब पवन ने शादी कर ली थी। शादी के बाद भी पवन अक्षरा सिंह से अपने रिश्ते को आगे जारी रखना चाहते थे। अक्षरा सिंह ने यहां तक कह दिया कि पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को जान से मारने तक की धमकी भी दी है।

अक्षरा सिंह ने पिछले साल पवन सिंह के खिलाफ मुंबई मे एफआईआर तक दर्ज करवा दी थी। अक्षरा ने केस फाइल में यह कहा है कि एक्टर उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वजह से पुलिस ने पवन सिंह के दोस्त विष्णु प्रकाश तिवारी पर केस दर्ज किया था।]

ज्योति सिंह से शादी कर पवन ने अक्षरा सिंह का दिल कुछ इस तरह से तोड़ा की वह पूरी तरह से टूट गई थीं। पवन से अलग होते ही अक्षरा सिंह ने एक गाना रिलीज किया। जिसके बोल ‘जिस पगले को दिल से चाहा’ हैं।

एक समय पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय कपल रहने वाले सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक साथ हुआ करते थे। वहीं अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं।

दोनों की तकरार पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी देखी जा सकती है। अक्षरा और पवन सिंह का रिलेशनशिप भी काफी समय तक चर्चाओं में रहा। पवन सिंह के अचानक शादी कर लेने की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों का रिश्ता टूट गया।

वहीं अक्षरा सिंह ने भी अपना एक गाना रिलीज किया है। अक्षरा के गाने का बोल हैं- ‘जिसका चाटता है, उसी को काटता है’ इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन लिखा- ‘ये लो जी अब ये सुनो… इस कैप्शन को देख यही लगता है कि अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को अपने इस गाने के माध्यम से जोरदार जवाब दिया है।

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह फिर एक बार अपने लड़ाई की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। हम आपको बता दें कि हाल ही में इन दोनों का एक नया गाना रिलीज हुआ है।

जिसे सुन कर साफ लग रहा है कि अक्षरा अपने गुस्से को इस गाने के जरिए पवन सिंह पर निकाल रही हैं। बता दें कि पवन सिंह का एक न्यू सॉन्ग ‘जिससे फंसेगी, उसी को डंसेगी’ दो दिन पहले ही रिलीज किया गया था।