पंजाब के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर बोला हमला , कहा गेहूं और धान के बीच का अंतर…

इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल महज अपने राजनीतिक हितों को साधने का काम कर रहे हैं। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि आज भारत बंद है और सुबह 11 बजे से 3 बजे तक कुछ ही चीजों को खोलने की अनुमति है।

जी दरअसल बीते दिनों ही अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों का साथ देने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से कहा था वह एक मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक सेवादार के तौर पर मिलने आए हैं।

यही बात अमरिंदर सिंह को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने कहा कि, ‘वह एक भी ऐसा कदम बता दें, जो उन्होंने किसानों के हित में उठाया हो।’ केवल यही नहीं बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, “आपने तो इस मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा का सत्र तक नहीं बुलाया।”

हाल ही में अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल पर चुटकी ली और पूछा कि, ‘क्या उन्हें गेहूं और धान के बीच का अंतर भी पता है।’ इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, ‘एक ऐसा शख्स, जिसने केंद्र सरकार के तीनों विवादित कानूनों को दिल्ली में लागू करने में देरी नहीं लगाई और अब वह सार्वजनिक तौर पर खुद को किसानों का सेवादार कह रहे हैं, जो कि ढकोसले के सिवा कुछ भी नहीं है।’

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। जी दरअसल बीते दिनों ही उन्होंने खुद को किसानों का ‘सेवादार’ कहा था और इसी वजह से अमरिंदर सिंह ने उनको निशाने पर लिया है।