इन राज्यों में दिखा किसानों के भारत बंद का असर, रोकी गई रेल

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों के समर्थन में कई राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियन हैं। सरकार से कई दौर की बातचीत फेल होने के बाद किसानों द्वारा भारत बंद बुलाया गया है। कल यानी 9 दिसंबर को सरकार और किसानों के बीच अगले दौर की बातचीत होगी।

 

आंध्र प्रदेश में भी किसानों द्वरा बुलाए गए भारत बंद का असर देखा जा रहा है। लेफ्ट पार्टियों ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ विजयवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया।

ओडिशा में भी भारत बंद का असर देखा जा रहा है। लेफ्ट पार्टियों, ट्रेड यूनिय और किसानों ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और रेल रोक दी है।

महाराष्ट्र में भारत बंद का असर देखने को मिला है। बुलढाणा के मलकापुर में स्वाभिमानी शेतकरी संघटना से जुड़े लोगों ने रेल रोक दी और रेलवे ट्रैक पर आ गए। इसके मौके पर पहंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक को खाली कराया और विरोध कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया।

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। किसान यूनियनों ने आज कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का आवाह्न किया है, जिसका असर पूर देश में देखा जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के जादवपुर में लेफ्ट पार्टियों ने किसानों के भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज सुबह अरदास की।

पश्चि बंगाल में भारत बंद का असर देखा जा रहा है। कोलकाता के जादवपुर रेलवे स्टेशन पर लेफ्ट पार्टियों ने प्रदर्शन किया है। रेलवे ट्रैक पर उतर कर रेल रक दी है।

किसानों के भारत बंद के बीच आज भी दिल्ली के कई बॉर्डर और रास्ते बंद हैं। इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, किसी भी यातायात के लिए टिकरी, झारोदा बॉर्डर, धनसा बंद हैं। बदुसराय सीमा केवल हल्के मोटर वाहनों जैसे कारों और दोपहिया वाहनों के लिए खुली है। झटीकरा सीमा केवल दोपहिया यातायात के लिए खुली है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के भारत बंद के समर्थन में रेल रोक दी है। नोएडा में एडिशनल कमिश्नर, कानून-व्यवस्था लव कुमार ने कहा, “भारत बंद के आवाह्न के चलते इसका विशेष ध्यान रखा गया है कि जनता को किसी तरह की असुविधा न हो, यातायात बाधित न हो। जिले में प्रवेश और निकासी की जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात है। जबरन बंद न हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है।”

 

 

कर्नाटक में भी भारत बंद असर देखा जा रहा है। किसानों के भारत बंद के समर्थन में बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कृषि कानूनों के खिलाफ आज 13वें दिन भी किसान प्रदर्शनकारी सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान यूनियनों ने आज देशभर में कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का आवाह्न किया है।

कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में लेफ्ट पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब के अमृतसर में भारत बंद के समर्थन में दुकानें बंद दिख रही हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने कहा, “दुकानें लगभग बंद हैं, इमरजेंसी सेवा बहाल है। लोग अपने मन से शटर बंद कर रहे हैं।”