नोएडा में एक डेंटिस्ट से रेप के मामले ने पुलिस के उड़ा दिए होश

दिल्ली से सटे नोएडा में एक डेंटिस्ट से रेप के मामले ने पुलिस ने होश उड़ा दिए हैं। महिला का आरोप है कि शख्स उसके घर पर आया और उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया। ये मामला 27 सितंबर का बताया जा रहा है। पुलिस ने डेंटिस्ट की शिकायत के आधार पर शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related image

आरोपी मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है जिसका नाम अभिमन्यु है। महिला का कहना है कि अभिमन्यु से उसकी दोस्ती 2 महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी और उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का कॉन्टैक्ट नंबर शेयर किया था। इसके कुछ दिनों बाद वो शख्स बार-बार महिला को मिलने के लिए कहने लगा। शख्स के बार-बार कहने पर महिला ने उसे 27 सितंबर को अपने फ्लैट पर बुलाया।

महिला का कहना है कि शख्स ने किसी तरह वहां, कोई नशीला पेय पिला दिया और उसका रेप किया। महिला का कहना है कि उसे अगले दिन सुबह होश आया था। जिसके बाद पुलिस स्टेशन पहुंची जहां मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि महिला चार महीने पहले ही दिल्ली आई थी और उसने किराए पर रहने के साउथ दिल्ली में फ्लैट लिया था। इसके बाद वो नोएडा शिफ्ट हो गई थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप) में केस दर्ज कर लिया है और शख्स की तलाश जारी है।