नाविक के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करे आवेदन

सरकार द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त किसी विद्यालय से 10वीं में 50 प्रतिशत नंबरों के साथ पास केंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग और स्‍पोर्ट्स कोटा के तहत आने वाले कैंडिडेट्स के लिए मिनिमम मार्क्स में 5 प्रतिशत की छूट भी है।

अनारक्षित – 20 EWS – 05 OBC – 14 SC – 08 ST – 03 कुल – 50 पद किसी भी वर्ग के केंडिडेट को आवेदन करने के लिए कोई एप्लिकेशन फीस नहीं देनी है।

भारतीय तटरक्षक बल में नाविक की पोस्ट पर भर्ती के लिए योग्‍य कैंडिडेट्स की जरुरत है। ऑफिशियल पोर्टल पर इस सिलसिले में नोटिफिकेशन जारी की गई है जिसकी जानकारी के आधार पर योग्‍य केंडिडेट इन पोस्ट पर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स की भर्ती कुक तथा स्‍टीवर्ड पोस्ट पर की जानी है तथा कुल 50 खाली पद इस भर्ती अभियान के जरिये भरे जाएंगे।

कैंडिडेट्स को चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल टेस्‍ट से भी होकर गुजरना होगा, जिसमें दौड़, उठक-बैठक तथा पुशअप्‍स होंगे। फिजिकल टेस्‍ट की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में मौजूद है।