नाबालिग बेटी ने पिता के खिलाफ दायर किया यौन शोषण का मुकदमा, पीछे की वजह जान हैरान हो जाओगे आप

पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप किया। वह अक्सर उससे गंदी हरकतें करता था। करीब छह महीने बाद जब बेटी की मां को अपने पति के कुकृत्य का पता चला तो वह तत्काल थाने जा पहुंची। जहां मां ने बी-डिवीजन पुलिस में बलात्कारी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जब महिला का दुखड़ा सुना तो वहां मौजूद सिपाही भी सन्न रह गए। शिकायत के अनुसार, बलात्कारी गांधीनगर विस्तार क्षेत्र में रहता है और मजदूरी का काम करता है। घर में उसकी नाबालिग बेटी है। उसने एक दिन अपनी मां को पिता की करतूतों के बारे में बताया। उसने कहा कि पिता ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। यह सुनकर मां के पैरों तले की जमीन खिसक गई। हालांकि, हिम्मत से काम लेते हुए वह पुलिस थाने पहुंच गई। जहां पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

3 साल की मासूम का 45 साल के पड़ोसी ने किया हरेसमेंट

इधर, मोरबी के इन्दिरानगर क्षेत्र में 45 साल के एक शख्स ने 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की। वह मासूम अपने घर के पास खेल रही थी, तभी उसे किसी बहाने उठाकर वह अपने साथ ले गया। रोते हुए वापस लौटकर मासूम ने अपनी मां को उसकी करतूतें बताईं। जिसके बाद तत्काल पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में कंप्लेंट की। पुलिस आती इससे पहले ही पड़ोस में रहने वाला वह दरिंदा अपने घर से रफ्फूचक्कर हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम रमेश बाबु कोली है और उसकी उम्र 45 वर्ष है। उसे पकड़ने के लिए खोजबीन शुरू कर दी गई है। पीड़ित की मां ने उसे कड़ी सजा दिलवाने के गुहार लगाई है।