मारुति सुजुकी स्विफ्ट अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक्स कारों में शामिल है, लेकिन इसका वेटिंग पीरियड 45 दिन तक का है. वहीं इसका मुकाबला फोर्ड फिगो, फोर्ड फ्री स्टाइल व ह्यूंदै ग्रैंड आई10 से है, जिन्हें आप तुरंत खरीद कर घर ले जा सकते हैं. जानते हैं किन कारों पर कितना है वेटिंग पीरियड
फोर्ड फिगो
स्विफ्ट के मुकाबले ह्यूंदै ग्रैंड आई10, फोर्ड फिगो व फ्रीस्टाइल पर कम वेटिंग है. बंगलुरु में फोर्ड फिगो पर 45 दिन का वेटिंग पीरियड है. वहीं पुणे में 1 महीने, कोलकाता में 20 दिन, थाणे में 1 महीने, गाजियाबाद व नोएडा में 1 महीने की वेटिंग है. जबकि दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, फरीदाबाद व इंदौर में कोई इंतजार नहीं है.
ह्यूंदै ग्रैंड आई10
बात करते हैं, ह्यूंदै ग्रैंड आई10 की, तो इस सेगमेंट में यह दूसरी बेस्ट सेलिंग कार है, जिसका वेटिंग पीरियड बेहद कम है. दिल्ली, बंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, कोयंबटूर व इंदौर में कार बेहद सरलता से उपलब्ध है. वहीं, चंडीगढ़ में कार पर एक महीने का इंतजार है.
मारुति स्विफ्ट
ऐसा नहीं है कि सभी कारों पर लंबी वेटिंग लिस्ट है. वेटिंग लिस्ट कारों के वेरियंट, रंग, इंजन व ट्रांसमिशन पर भी निर्भर करती है. मारुति स्विफ्ट पर पुणे में 45 दिन की वेटिंग है, जबकि सूरत में कोई वेटिंग नहीं है. वहीं देश के दूसरे हिस्सों जैसे चंडीगढ़ में 7 दिन का इंतजार है, वहीं पटना में 15 दिन का वेटिंग पीरियड है.
Cities | Maruti Suzuki Swift | Ford Figo | Ford Freestyle | Hyundai Grand i10 |
New Delhi | 4 weeks | No waiting | No waiting | No waiting |
Bengaluru | 1 month | 45 days | 45 days | No waiting |
Mumbai | 4 weeks | 1 month | 1 month | 7 days |
Hyderabad | 1 month | 15 days | 15 days | No waiting |
Pune | 45 days | 1 month | 45 days | No waiting |
Chennai | 1 month | 15 days | 15 days | 1 week |
Jaipur | 1 week | 10 days | 10 days | No waiting |
Ahmedabad | No waiting | 15 days | 15 days | 20 days |
Gurugram | 4 weeks | No waiting | No waiting | 1 week |
Lucknow | 1 month | No waiting | No waiting | No waiting |
Kolkata | 4 weeks | 20 days | 15 days | No waiting |
Thane | 4 weeks | 1 month | 1 month | 7 days |
Surat | No waiting | 15 days | 15 days | 20 days |
Ghaziabad | 4 weeks | 1 month | 1 month | No waiting |
Chandigarh | 7 days | 2 weeks | 2 weeks | 1 month |
Patna | 15 days | 15 days | 1 month | No waiting |
Coimbatore | 1 month | 15 days | 15 days | No waiting |
Faridabad | 4 weeks | No waiting | No waiting | 15 days |
Indore | 4 weeks | No waiting | No waiting | No waiting |
Noida | 4 weeks | 1 month | 1 month | 1 week |
फोर्ड फ्रीस्टाइल
फोर्ड फ्रीस्टाइल की बात करें, तो नयी दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, फरीदाबाद व इंदौर में कोई वेटिंग पीरियड नहीं है. बंगलुरु, पुणे में सबसे ज्यादा 45 दिन की वेटिंग है, जबकि मुंबई, थाणे, गाजियाबाद, पटना व नोयडा में 1 महीने की वेटिंग लिस्ट है.
इन चारों कारों के इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोर्ड फिगो, फोर्ड फ्रीस्टाइल, ह्यूंदै ग्रैंड आई10 व मारुति सुजुकी स्विफ्ट पेट्रोल व डीजल दोनों में आती है. स्विफ्ट पेट्रोल वडीजल दोनों में एएमटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है. वहीं ग्रैंड आई10 व फोर्ड फिगो केवल पेट्रोल में ऑटोमैटिक फीचर के साथ आती है. जबकि फोर्ड फ्रीस्टाइल में ऑटोमैटिक वेरियंट नहीं आता.