नई नवेली दुल्हन दीपिका पादुकोण को लेकर मुंबई लौटे रणवीर सिंह

एयरपोर्ट से बाहर आते वक्त दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था। इसके पहले दोनों की मिलान एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान भी फोटो सामने आई थी। नई नवेली दुल्हन दीपिका पादुकोण को लेकर रणवीर सिंह मुंबई लौट आए हैं। दोनों सुबह 8 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों मैचिंग ड्रेस में नजर आए। दीपिका ने नेकलेस पहन रखा था। मांग सिंदूर से भरी और लाल चुनरिया ओढ़ रखी थी। एयरपोर्ट पर दोनों ने फैन्स के साथ फोटोज भी क्लिक करवाए।Image result for नई नवेली दुल्हन दीपिका पादुकोण को लेकर मुंबई लौटे रणवीर सिंह

दुल्हन की तरह सजा है रणवीर का घर : नई दुल्हन का वेलकम करने के लिए रणवीर का प्रभादेवी, मुंबई स्थित घर को दुल्हन की तरह सजा रखा है। घर तो घर रणवीर ने अपनी परी बिल्डिंग और घर के आस पास सड़कों पर भी लाइट लगवाई हैं।

Image result for नई नवेली दुल्हन मांग में सिंदूर लाल चुनरिया पहने देश लौटीं दीपिका, प्रोटेक्टिव रणवीर

होगा ग्रैंड रिसेप्शन : इटली में ग्रैंड शादी के बाद दीपवीर का मुंबई में 21 नवंबर को बेंगलुरु में फैमिली और रिलेटिव्स के लिए रिसेप्शन होगा। इसके बाद 28 को मुंबई में मीडिया पर्सन्स के लिए रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा। 1 दिसंबर को दीपवीर बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन ऑर्गेनाइज करेंगे।Related image

खरीदा है 50 करोड़ का बंगला : फिल्मफेयर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने मुंबई के जुहू में एक आलीशान बंगला खरीदा है। वैसे तो दोनों का बजट 70 करोड़ रुपए का था लेकिन उन्हें करीब 50 करोड़ रुपए में बंगला मिल गया है। दोनों इस बंगले में बहुत ही पर्सनलाइज्ड इंटीरियर करावा रहे हैं। अभी काम जारी है। मुंबई लौटकर दोनों फिलहाल रणवीर के मौजूदा घर में ही रहेंगे।