देसी घी आपके खाने के साथ-साथ कई चीज़ों में फायदा पहुंचाता है। जैसे पुराने ज़माने में देसी नक्शों पर भरोसा किया जाता था। मॉडर्न ज़माने में हमें उन सब नुस्खों पर भरोसा नहीं होता है।
ऐसे ही कुछ नुस्खों में से एक है देसी घी का उपयोग। देसी घी के कई फायदे होते हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। चलिए आपको बता देते हैं घर का देसी घी आपके लिए क्या क्या कर सकता है।
1 . होठो के लिए
नियमित रूप से घी को हल्का सा गुनगुना करके रात को सोने से पहले होठो पर लगाने से होठ नहीं फटते है। एवं होठो का दरदरा पन भी अच्छा हो जाता है। होठ एकदम सॉफ्ट बन जाते है।
2. बालों में मालिश
घी को हल्का सा गुनगुना करके बालों में मालिश करने से बालों में शाइन आती है व झड़ना भी रुक जाता है। इससे माइग्रेन की बीमारी में भी आराम मिलता है।
3. जापे में
जापे में घी खाने से माँ के शरीर को ताकत मिलती है। घी में उपस्थित प्रोटीन्स शरीर को भरपूर ताकत देने में समर्थन करते है।
4. पलकों के लिए
थोड़े से घी की आँखों की पलकों पर रोज़ाना हलके हाथो से मालिश करने से पलकों में गहरापन भड़ जाता है व पलके मज़बूत हो जाती है।
5. माइग्रेन में
गाय के घी की 2-3 बूँद नाक में डालने से माइग्रेन के दर्द में बहुत राहत मिलती है।