देर रात हादसे का शिकार हुई पूर्वा एक्‍सप्रेस, 12 डिब्‍बे पटरी से उतरे 45 लोगों के घायल

हावड़ा से दिल्‍ली आ रही पूर्वा एक्‍सप्रेस शुक्रवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। कानपुर के पास रूमा गांव में ट्रेन के 12 डिब्‍बे पटरी से उतर गए। इनमें से 4 डिब्‍बे पलट गए। हादसे में करीब 45 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए कानपुर भेज दिया गया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक घायलों में से 11 लोगों को अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई है। हादसे के बाद रेलवे ने हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए हैं।

हेल्‍पलाइन नंबर ( हावड़ा)

(033) 26402241

26402242

26402243

26413660

दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर हेल्प लाइन नंबर

05412 253232

02773678

फतेहपुर

05180 1072

05280 222025

RLY 222436

कानपुर

0512-1072

2323015

2323016

2323018

टूंडला

05612220337

220338

इटावा

05688266382

05688266383

अलीगढ़

05712403458

वहीं हादसे के बाद दिल्‍ली-हावड़ा रेल रूट पर 13 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। साथ ही 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।