दिशा पाटनी के इस बोल्ड लुक ने मचाया धमाल, देख टाइगर श्रॉफ ने किया ये कमेंट

दिशा पाटनी अपने अभिनय के साथ साथ अपनी बोल्ड अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

इससे पहले भी दिशा ने मालदीव से बिकिनी पहने तस्वीरें साझा की थीं। जिस पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया था। तस्वीरों में दिशा बीच पर हैं और लाल रंग की बिकिनी पहने हुए हैं। कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया- ‘बहुत ज्यादा’। इसके साथ उन्होंने हॉटनेस को जाहिर करता हुआ इमोजी पोस्ट किया।

दिशा पाटनी इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। जहां से वे लगातार ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें साझा कर रही हैं। दिशा पाटनी के साथ उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी मालदीव में हैं। दोनों फेस्टिव सीजन को सेलिब्रेट करने के लिए एक साथ रवाना हुए थे।