दिल्ली में किसानो को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर, देख निकल गए लोगो के आंसू…

उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन ने भी दिल्ली के लिए मार्च किया है। किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों के मसले को हल करने में नाकाम रही है। हम अब दिल्ली जा रहे हैं।

दिल्ली-हरियाणा के सिंघू बॉर्डर पर किसान नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। जिसमें ये तय किया जाएगा कि प्रदर्शन कहां किया जाएगा। हरियाणा के रास्ते दिल्ली आए किसान अब भी सिंघु बॉर्डर पर डटे हैं। किसान बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में जाने से इनकार कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए। जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वो गलत?

किसान पिछले दो दिनों से कृषि बिल (Agriculture laws) के विरोध में ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के तहत राजधानी की सीमाओं पर आगे बढ़ रहे थे। अब किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत दे दी गई है।

सरकार की ओर से किसानों को बुराड़ी (Burari) में प्रदर्शन करने की इजाजत मिली है लेकिन किसानों (Farmers) की ओर से अभी ये तय नहीं किया गया है कि उन्हें किसी जगह अपना आंदोलन करना होगा।

कांग्रेस के पूर्व राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट किया, बड़ी ही दुखद फ़ोटो है। हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था, लेकिन आज PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के ख़िलाफ़ खड़ा कर दिया।