दिल्ली में अब इस खतरे ने दी दस्तक, लगातार तीसरे दिन हुआ ऐसा…

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, भारतीय मौसम विभाग मैदानी इलाकों में उस वक्त शीत लहर की घोषणा करता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे चला जाता है।

 

इसके अलावा अगर तापमान लगातार दो दिनों तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहे तो ऐसे हालात में भी शीत लहर की घोषणा की जाती है।

इससे पहले मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में ऐसे ही हालात रहे। अगर शनिवार को तापमान की स्थिति ऐसी ही रहती है दो दिल्ली में शीत लहर की घोषणा कर दी जाएगी।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी और प्रदूषण के कहर के बीच अब शीत लहर ने भी दस्तक दे दी है। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है.

जिसकी वजह से शीत लहर जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शनिवार सुबह राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जो पिछले 14 साल में नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली में यह लगातार तीसरा दिन है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है।