इसके साथ ही राहत ट्रेन भी मौके पर पहुंच चुकी है। सीमांचल एक्सप्रेस बिहार के जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन आ रही थी। इस हादसे के चश्मदीद रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। चश्मदीदों की माने तो प्रशासन देरी से घटनास्थल पर पहुंचा। एक चश्मदीद ने हादसे के बारे में बोला कि लोग नींद में थे उसी दौरान एक के बाद एक 9 बोगियां पटरी से उतर गईं।
कहा जा रहा है कि हादसे के बाद मरने वालों की संख्या व ज्यादा बढ़ सकती है। चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने कई लोगों को बुरी अवस्था में ट्रेन के अंदर से बाहर निकालते हुए देखा है।आपकी जानकारी के लिए बता दें ये एक्सीडेंट सहदेई बुजुर्ग स्टेशन पर हुआ है। एक्सीडेंट कारण 3.30 बजे के करीब हुआ था। अब भी सैकड़ों की संख्या में लोगों के हताहत होने की संभावना है।