जानिए बंगाल की इस महिला को बीजेपी ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नए कैबीनेट में शपथ लेने वाले मंत्रियों में इस बार 6 महिलाएं शामिल हैं इन 6 स्त्रियों में पश्चिम बंगाल की देबाश्री चौधरी का भी नाम हैप्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कैबीनेट में अपना जगह बनाने वाली देबाश्री चौधरी रायगंज संसदीय सीट से सांसद है देबाश्री चौधरी को मोदीराज्य मंत्रिमंडल में महिला बाल विकास मंत्री का पद दिया गया है

बंगाल के रायगंज की चुनाव जीत कर सदन पहुंची देबाश्री चौधरी नरेन्द्र मोदी सरकार पार्ट-2 में पहली बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले सांसदों की सूची में शामिल हुई हैं

देबाश्री चौधरी ने TMC के कन्हैयालाल अग्रवाल को 60,574 मतों से पराजित किया है पार्टी के प्रति एक समर्पित नेता की छवि रखने वाली देबाश्री चौधरी की आयु 48 वर्ष है वो अपने कॉलेज के समय से ही पॉलिटिक्स में बेहद सक्रिय रही हैं देबाश्री चौधरी की शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर है उन्हें पॉलिटिक्स में तक़रीबन 20 साल से अधिक का अनुभव है

अगर देबाश्री चौधरी की कुल सम्पत्ति की बात करें तो वो 61 लाख रूपए की संपत्ति की मालकिन हैं महिला मोर्चा से भी जुड़ी रही देबाश्री चौधरी ने कई सालों तक अपनी पार्टी की युवा शाखा  महिला मोर्चे के लिए भी कार्य किया बीते कुछ सालों से वो पार्टी की प्रदेश इकाई की महासचिव के रूप में भी काम कर रही हैं