छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार में 9 मंत्रियों ने ली शपथ

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार में 9 मंत्रियों ने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह रायपुर के ऐतिहासिक पुलिस ग्राउंड में पर आयोजित किया गया।

शपथग्रहण समारोह में छत्तीसगढ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवींद्र चौबे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। इसके अलावा प्रेमसाय सिंह और मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। शिव डहरिया ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं, रुद्र गुरु भी मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया:

  • रवींद्र चौबे
  • प्रेमसाय सिंह टेकाम
  • मोहम्मद अकबर
  • कवासी लखमा
  • शिव डहरिया
  • अनिला भेड़िया
  • जयसिंह अग्रवाल
  • गुरु रुद्र कुमार
  • उमेश पटेल

बता दें कि इससे पहले भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के रूप में 17 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद की शपथ ली थी।