चौंकाने वाली खबर, फांसी पर लटकी मां ने दिया बच्चे को जन्म

मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन फांसी पर लटकते हुए उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चा कई देर तक अपनी मां के गर्भनाल से लटका रहा। जब मौके पर पुलिस पहुंची, तब कहीं जाकर गर्भनाल काटा गया और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।

आत्महत्या के बाद दिया बच्चे को जन्म

जानकारी के अनुसार, कटनी जिले के खिरहनी के दुर्गा चौक निवासी संतोष सिंह की पत्नी लक्ष्मी (36) 9 माह के गर्भ से थी। शुक्रवार की सुबह लक्ष्मी ने पंखे से लटकर फांसी लगा ली। आत्महत्या के तुरंत बाद लक्ष्मी ने एक बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी संतोष ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक नवजात बच्चा महिला की साड़ी के बीच लटका हुआ था। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर कविता साहनी ने कॉल करके डॉक्टर को बुलाया। वहां पहुंचे डॉक्टर ने बच्चे के नाभी की नली को काटा और फिर उसे तत्काल हॉस्पिटल ले गए। अभी बच्चे की हालत पहले से ठीक बताई जा रही है।

फंदे पर लटकी था लक्ष्मी

लक्ष्मी के पति संतोष ने बताया कि सुबह 6:30 बजे जब वह उठा तो लक्ष्मी पूरे घर में कहीं दिखाई नहीं दी। जब ढूंढ़ते हुए वह मवेशियों की बाड़े में पहुंचा तो देखकर स्तब्ध रह गए। लक्ष्मी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और उसके पेट में पल रहा बच्चा पेट से निकलकर मां के नाल में फंदे की तरह लटका हुआ तड़प रहा था। अपनी पत्नी को ऐसी हालत में देखकर उसने पार्षद और पास पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी।

मामले की जांच कर रही है पुलिस

सीएसपी मनभरण प्रजापति ने बताया कि सुबह डायल 100 पर सूचना मिली थी। बताया कि महिला लक्ष्मी फांसी पर लटकी हुई थी और बच्चा लटका हुआ था। फिलहाल आत्महत्या और बच्चे की डिलीवरी के समय की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह तय है कि बच्चे का जन्म लक्ष्मी के फांसी पर लटकने के बाद ही हुआ है। अभी हम जांच में जुटे हुए हैं।