beauty concept skin aging. anti-aging procedures, rejuvenation, lifting, tightening of facial skin, restoration of youthful skin anti-wrinkle

चेहरे की झाइयों को दूर करने करे ये , फिर देखे कमाल

चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए आप आधा नीबू व आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच बेसन लीजिए। अब इन चीजों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण का मास्क चेहरे पर तीन या चार बार लगाइए। इससे झाइयां समाप्त होंगी।

चेहरे पर ताजे नीबू को मलने से भी झाइयां समाप्त होती हैं। ताजे नींबू को काटकर आराम से चेहरे पर सुबह-शाम लगाइए। सेब खाने और सेब का गूदा चेहरे पर मलना चाहिए, इससे झाइयां दूर होती हैं।

रात को नींद न आने से भी चेहरे पर झाइयां पड़ जाती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धुल लेना चाहिए।

पिगमेंटेशन/हायपरपिगमेंटेशन त्‍वचा की एक सामान्‍य समस्‍या है। इस समस्‍या में त्‍वचा का कुछ हिस्‍सा सामान्‍य से गहरा रंग का हो जाता है। इसके अलावा कई बार त्‍वचा पर धब्‍बे भी पड़ जाते हैं। आमतौर पर यह समस्‍या कोई हान‍ि नहीं पहुंचाती। पिगमेंटेशन की सबसे बड़ी वजह त्‍वचा में मेलानिन का स्‍तर बढ़ना होती है। पूरी दुनिया के लोगों को त्‍वचा संबंधी इस समस्‍या का सामना करना पड़ता है।

पिगमेंटेशन को झाइयां भी कहते हैं। आपकी त्वचा का आरामदायक होना खूबसूरत महसूस करने का एक बड़ा हिस्सा है। जब आप पिगमेंटेशन से सामना कर रहे हों तो कई बार यह आपके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी प्रभावित करता है।

बहुत सी महिलाएं अपने असमान स्किन टोन को ढंकने के लिए कलर करेक्टर, कंसीलर और बहुत सारी क्रीम या फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं। और जबकि पिगमेंटेशन को आसानी से निजात पाया जा सकता है।

किसी को कभी भी अपना चेहरा छुपाने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको 10 ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं जिससे आप अपनी त्‍वचा की खाई रंगत दोबारा पा सकती हैं।