चीन में कोरोना ने लिया नया रूप, लोगो के साथ हो रहा…

अब तक देश की मुख्य भूमि में पुष्ट मामलों की संख्या 1,118 है और चिकित्सा निगरानी में लोगों की संख्या 27,636 है। 83,952 मरीजों को स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.

 

कुल पुष्ट मामलों की संख्या 89,706 है और मृतकों की संख्या 4,636 है। उधर हांगकांग, मकाओ और ताईवान से कुल 11,610 पुष्ट मामलों की रिपोर्ट मिली, जिनमें 10,635 मामले हांगकांग के हैं।

7 फरवरी को 72 मरीजों को स्वास्थ्य बहाल होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। 3,372 लोगों पर चिकित्सा निगरानी रद्द हुई। गंभीर मामलों की संख्या पहले दिन से 5 कम है।

चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा 8 फरवरी को जारी सूचना के अनुसार 7 फरवरी को चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के 14 नए मामले आये, जो सभी बाहर से आए हैं। इसके अलावा संदिग्ध मामले और मृत्यु के नए मामलों की रिपोर्ट नहीं मिली।