क्रिसमस को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर, तैयार हो जाए लोग

नीला रंग का क्रिसमस ट्री घर पर बच्चों के कमरे में लगाने से उन पर अच्छा असर पड़ता है और उनके लिए आने वाला साल काफी लकी बना रहता है।

चीन के अनुसार लाल रंग का क्रिसमस ट्री घर पर लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। नए शादी-शुदा जोड़ों को घर पर लाल रंग का ही क्रिसमस ट्री लगाने की सलाह दी जाती है।  फेंगशुई के मुताबिक घर की बैठक में क्रिसमस ट्री को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से परिवार वालों के बीच कड़वाहट आती है।

अगर आप इसे बैठक में ही सजाना चाहते हैं तो ट्री को गोल्डन रंग की लाइट से सजाएं, इससे अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है। क्रिसमस ट्री को घर के मेन गेट के ठीक सामने और बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे असफलता और नकारात्मक ऊर्जा आती है।

फेंगशुई के मुताबिक घर में क्रिसमस ट्री सजाते हुए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइए उन बातों को जानते हैं…  क्रिसमस ट्री को सजाते समय उस पर सांता का एक गुड्डा जरूर लगाएं। ऐसा करने से आने वाला साल आपके लिए खुशियों से भरे कई मौके लेकर आता है।

दिसंबर का महीना आते ही क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो जाती है। इन्हीं तैयारियों का एक हिस्सा है क्रिसमस ट्री को खूबसूरत तरीके से डेकोरेट करना। बहुत कम ही लोगों को यह पता होता है कि क्रिसमस ट्री सिर्फ घर के किसी कोने को सजाने की चीज नहीं है।

आप इसकी मदद से अपने घर में खुशहाली और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी भर सकते हैं। आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार क्रिसमस ट्री को सजाते हुए किन बातों का ध्यान में रखकर आप अपनी लाइफ को सफल और खुशहाल बना सकते हैं।