किसानों का भारत बंद कल, 11 बजे से लेकर 3 बजे तक , जाने क्या होगा…

अस्पताल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। शादियों पर कोई पाबंदी नहीं है। एबुंलेंस और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसानों के भारत बंद को राजस्थान सरकार, डीएमके, दिल्ली की केजरीवाल सरकार, मायावती और अखिलेश यादव का समर्थन मिल चुका है। अब तक 11 से ज्यादा विपक्षी दलों और 10 ट्रेड यूनियन भारत बंद के समर्थन में है।

इसके अलावा 10 ट्रेड यूनियन भी बंद के पक्ष में है। किसानों का कहना है कि 8 तारीख को सुबह से शाम तक बंद रहेगा। देश में शाम 3 बजे तक चक्काजाम रहने वाला है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि 11 बजे से लेकर 3 बजे के बीच भारत बंद रहेगा।

दफ्तर जाने वाले लोग 11 बजे से पहले घर से निकलें। तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सभी मंडिया बंद रहेगी। सुबह 8 से तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा। बस और रेल से यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को परेशानी हो सकती है। आवश्यक चीजों जैसे दूध, सब्जी और फल की बिक्री नहीं हो सकेगी।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 12 दिन से लगातार विरोध हो रहा है। दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों को लेकर किसानों का महापड़ाव जारी है।

किसानों के 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में पूरा विपक्ष उतर आया है। पंजाब-हरियाणा के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु के किसानों ने बंद का समर्थन किया है।