अखिलेश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने किया ये, सामने आई ये तस्वीर

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 12 दिन से लगातार विरोध हो रहा है। दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों को लेकर किसानों का महापड़ाव जारी है।

किसानों के 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में पूरा विपक्ष उतर आया है। पंजाब-हरियाणा के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु के किसानों ने बंद का समर्थन किया है। इसके अलावा 10 ट्रेड यूनियन भी बंद के पक्ष में है।

किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। सपा कार्यकर्ता लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदेश में कई जगह प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी लेकिन अब कृषि कानून लाकर उन्हें कमजोर कर दिया।

किसान यात्रा में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें ईको गार्डन ले जाया गया है।

इससे पहले जब वह अपने लखनऊ स्थित घर से कन्नौज में किसान यात्रा में शामिल होने जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। इसके बाद अखिलेश यादव अपनी गाड़ी को छो़ड़कर पैदल ही निकल पड़े थे। उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया तो वो सड़क पर ही धरने पर बैठक गए। इस पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।