उत्तर कोरिया से इन बढ़ते खतरों को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया गंभीर, इस उद्देश्य से पहुचे जापान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने और उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरों पर चर्चा करने के लिए चार दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार को तोक्यो पहुंचे। इस यात्रा के दौरान ट्रंप जापान के नए सम्राट नारुहितो और प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात करेंगे।

अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रीय आपातकाल के माध्यम से हासिल धन का प्रयोग कर मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रयास पर शुक्रवार को रोक लगा दी।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश हेवुड गिलियम जूनियर ने शुक्रवार को दीवार निर्माण के लिए सैन्य कोष का इस्तेमाल करने के प्रशासन के प्रयासों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया। उनका आदेश इससे संबंधित दो परियोजनाओं पर लागू होगा।

मेक्सिको सीमा पर दो क्षेत्रों में 51 मील तक की तारबंदी को बदलने का काम शनिवार सुबह शुरू होने वाला था। गिलियम ने पिछले हफ्ते इससे संबंधित दो मामले की सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह युद्ध अपराधों के आरोपी या दोषी कई सैन्य कर्मियों के लिए क्षमादान पर विचार कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि यह संविधान प्रदत अधिकारों का दुरुपयोग होगा।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मेमोरियल डे सप्ताहांत पर ट्रम्प ने विवादित क्षमादान का उल्लेख किया था। इस दौरान अमेरिका ड्यूटी के वक्त जीवन का बलिदान करने वाले सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देता है।

खबरों के अनुसार, निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाने और एक किशोर बंदी की चाकू से गोद-गोद कर हत्या करने के आरोपी नेवी सील एडवर्ड गैलाघेर के क्षमादान पर भी विचार किया जा रहा है। गैलाघेर पर अगले हफ्ते मुकदमा शुरू होने वाला है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि यूएस आर्मी ग्रीन बेरेट्स के पूर्व सदस्य मैट गॉल्स्टीन को भी क्षमा किये जाने पर विचार किया जा रहा है।