इस देश ने दिया भारत और चीन का साथ, पाकिस्तान समेत चीन की बोलती बंद

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार इमैनुएल बॉन ने यह बातें विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कराए गए एक वेबिनार में कही हैं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि फ्रांस क्वैड (Quad) समूह के भी करीब है। भविष्य में फ्रांस इस समूह के साथ नौसैन्य अभ्यास भी कर सकता है। आपको बता दें कि क्वैड समूह में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत शामिल हैं।

इमैनुएल बॉन ने कहा कि भारत के लिए सीधे खतरों को लेकर फ्रांस का रुख हमेशा से ही स्पष्ट रहा है। हमने कश्मीर मामले में भी हमेशा भारत का साथ दिया है और चीन को भी कोई साजिश नहीं रचने दिया गया है।

वहीं चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में चल रहे भारत के तनाव पर बॉन ने कहा कि जब भी बात हिमालय की आती है तो हमारे बयान पूरी तरह स्पष्ट होते हैं। जो हम सार्वजनिक रूप से कहते हैं, चीन से निजी वार्ता में भी वही दोहराते हैं। इसे लेकर बिल्कुल भी अस्पष्टता नहीं है।

ना केवल पाकिस्तान बल्कि चीन के खिलाफ भी फ्रांस ने भारत का खुलकर समर्थन किया है। भारत और फ्रांस के बीच वार्षिक रणनीतिक वार्ता के लिए आए फ्रांसीसी राजनयिक बॉन ने कहा कहा कि कश्मीर मुद्दे पर फ्रांस ने हमेशा से भारत का साथ दिया है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन को भी कोई खेल नहीं खेलने दिया।

उन्होंने कहा कि जब चीन द्वारा नियमों तो तोड़ा जाता है तो हमें इसके खिलाफ मजबूती और स्पष्टा के साथ आना होगा। हिंद महासागर में हमारी नौसेना की मौजूदगी का यही उद्देश्य है।

5 अगस्त 2019 को भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ही कई मौकों पर पाकिस्तान की बौखलाहट देखने को मिलती है। कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच ले जाने की पाकिस्तान ने कईयों कोशिश की है, लेकिन हर बार उसने मुंह की ही खाई है।

एक बार फिर से पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार इमैनुएल बॉन ने गुरुवार को कश्मीर मुद्दे पर भारत का साथ दिया है।