इस देश की सरकार बच्चे पैदा करने पर दे रही है लाखों रुपए

किसी भी देश लिए उसका नागरिक सबसे ज्यादा महत्व रखते है। ऐसे में यदि देश की जनसंख्या तेजी से घट रही हो तो उसके लिए देश को महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है ऐसा ही कुछ जापान के एक शहर ने किया। इस शहर ने इस समस्या से निपटने के लिए कई ऐसे क़दम उठाए हैं। जिन्हे जानकर आपको काफी हैरानी होगी। यह शहर बच्चा पैदा करने वाले अपने नागरिकों को तमाम तरह की सुविधाओं के साथ-साथ नकद ईनाम भी दे रहा है। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग घटती हुई जनसंख्या की ओर ध्यान दें। जिस शहर की हम बात कर रहे है वो दक्षिणी जापान में बसा एक छोटा सा कृषि प्रधान शहर हैं। इसका नाम नागी है। इस शहर की जनसंख्या मात्र 6000 ही है। शहर की भागदौड़ और तनाव से दूर यहां शांति है और लोगों की प्राथमिकता पैसा नहीं बल्कि अच्छा जीवन है।

आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि इस शहर का प्रशासन भी इस प्रयास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। इस शहर में बच्चा पैदा करने के लिए साल 2004 से पैसा देकर लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जितना बड़ा परिवार होगा उतना ही ज्यादा पैसा मिलेगा नागी शहर में अगर परिवार में पहला बच्चा पैदा होता है तो सरकार की ओर से उस परिवार को एक लाख यैन (करीब 63,000 रुपए) मिलते हैं। दूसरा बच्चा होने पर उसे परिवार को 1,50,000 येन (95,000 रुपए) और इसही तरह परिवार में 5वां बच्चा पैदा होने पर उस परिवार को करीब 4 लाख यैन (2.5 लाख रुपए) तक दिए जाते हैं। इसके अलावा सस्ते दाम पर घर, मुफ्त टीकाकरण, स्कूल दाखिले में छूट जैसी कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं।

इस शहर की एक खास बात और भी है कि यहां के लोग परिवार संग रहना ज़्यादा पसंद करते हैं। आप की जानकारी के लिए बता दे कि 30 की उम्र से पहले ही शादी कर परिवार बसाने के बाद भी वह अपने माता-पिता के साथ ही रहना चाहते हैं। दादा-दादी के साथ होने से बच्चों की देखभाल की चिंता भी नहीं सताती। इसके अलावा यहां पर महिलाओं के लिए खासतौर से पार्ट टाइम नौकरी की भी व्यवस्था है।