इस छोटे देश से हार चुका है चीन, मारे गए थे हजारों सैनिक, जमकर नुकसान पहुंचाया था…

वियतनाम से युद्ध में जब चीनी सैनिकों की हार होने लगी वो वो वहां से भाग गए और युद्ध विराम की घोषणा कर दी। दरअसल अमेरिकी सेना से युद्ध लड़ने के कारण वियतनामी सैनिक, चीनी सैनिकों से ज्यादा ताकतवर थे।

 

इस युद्ध में वियतनामी सैनिक चीन पर भारी पड़े और उन्हें जमकर नुकसान पहुंचाया था। इस युद्ध में अगर चीन पीछे नहीं हटाता तो चीन के लाखों सैनिक मारे जाते और चीन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता।

कंबोडिया में वियतनाम के सैन्य हस्तक्षेप के जवाब में चीन ने 1979 में महीने भर तक वियतनाम से युद्ध किया था। इस युद्ध में चीन को वियतनाम ने बुरी तरह से हराया था। साथ ही साथ हजारों चीनी सैनिकों को मार गिराया।

चीन वर्तमान समय में अपनी विस्तारवादी नीतियों से भारत सहित दुनिया के कई देशों की जमीन पर कब्ज़ा करना चाहता हैं, लेकिन वो शायद भूल गया हैं की उसकी सेना कितनी कमजोर हैं। वो वियतनाम जैसे छोटे देश से युद्ध हार चूका है।