आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कल्लू ने अपनी आवाज व एक्टिंग से उस मुकाम को हासिल किया है, जिसे हर एक आदमी हासिल करना चाहता है। भोजपुरी युवा दर्शकों के बीच पवन सिंह का नाम बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। इसलिए पवन के वीडियो को इंटरनेट पर बेहद पसंद किया जाता है। आए दिन उनके गाने के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी क्रम में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पवन सिंह व मधु शर्मा के गाने ‘झुलुआ लगा के कोरवा में भोरवा ले झूलत रहअ’ का है।
43 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो
यशी फिल्म्स द्वारा 3 अगस्त यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 43 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे साफ पता चलता है कि पवन सिंह का यह गाना लोगों को कितना पसंद आ रहा है। बता दें, भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह को सफलता की गारंटी माना जाता है। पवन सिंह की कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं जिसमें ‘शेर सिंह’ का नाम सबसे ऊपर है। इस फिल्म पहली बार उन्के साथ आम्रपाली दुबे नजर आने वाली हैं।
भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार निर्देशक शशांक राय की फिल्म ‘शेर सिंह’ की शूटिंग बैंकॉक में किया गया है। फिल्म की शूटिंग मुंबई व जोधपुर व बैंकॉक में किया गया है। बता दें, वैसे फिल्म ‘शेर सिंह’ का पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से मुंबई में किया जा यह है। इस फिल्म में कुल आठ गाने है। पवन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं व उन्होंने दर्जनों भोजपुरी फिल्मों व सैकड़ों एल्बम में कार्य किया है।