इंडियन आर्मी में निकली भर्ती , 10वीं पास करे आवेदन

इंडियन आर्मी, ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA), गया की ओर से एमटीएस, कुक, ड्राइवर समेत गई पोस्ट पर भर्तियां की जा रही है। योग्य उम्मीदवार विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 1 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।


दसवीं एवं बारहवीं के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से स्टोर कीपर, नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही (जनरल ड्यूटी), सिपाही टेक्निकल, सिपाही टेक्निकल (एविएशन/एम्यूनिशन), सिपाही ट्रेड्समैन सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी उम्मीदवार विभाग के आधिकारिक पोर्टल  से प्राप्त कर सकते हैं।

इन राज्यों में है भर्ती का अवसर हिमाचल प्रदेश बिहार गुजरात तेलंगाना इंडियन आर्मी की ओर से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर तथा ऊना में रैली आयोजित की जा रही है।

इस भर्ती का अप्लाई करने की अंतिम दिनांक 13 फरवरी 2021 है यह रैली 1 मार्च 2021 को ऊना के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक इंडियन आर्मी के आधिकारिक पोर्टलपर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

इंडियन आर्मी की ओर से विभिन्न प्रदेशों में भर्ती रैली आयोजित की जा रही हैं। जो भी अभ्यर्थी अप्लाई करने के पात्र हैं वह आवेदन कर सकते हैं। आर्मी के आधिकारिक पोर्टल पर रैली से संबंधित सभी जानकारियां लिंक में दी गई है।