आज का राशिफल: 18 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

वृष: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन: मानसिक शान्ति तो रहेगी। लेकिन फिर भी आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कर्क: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी।

सिंह; धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या; मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला: वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक: संचित धन में कमी आ सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

धनु: जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं।

मकर; आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कारोबार में के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ; आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन: वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।