आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार , व्यावसायिक पक्ष होगा मजबूत

मेष: पारिवारिक तनाव के प्रति सचेत रहें। असावधानी से गृह कलह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पिता या संबंधित अधिकारी से व्यवसाय में सहयोग मिलेगा।

 

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता तक ले जाएगा। शाही खर्च से बचना होगा अन्यथा आर्थिक समस्या आ सकती है।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। मैत्री संबंधों में निकटता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई या मित्र से सहयोग मिल सकता है।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। दांम्पत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है।

कन्या: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्र्वास बढ़ेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव भी मिल सकता है। चल या अचल संपत्ति के किसी मामले में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रुका हुआ कार्य सम्पन्न हो सकता है। पिता या संबंधित अधिकारी के सहयोग से सफलता मिलेगा।

धनु: ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मकर: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयेाग मिलेगा। जीवनसाथी का प्रोत्साहन मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है, लेकिन सतर्क होकर यात्रा करें।