आखिर क्यों 12वीं मंजिल से कूदकर महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी, ये थी वजह

मुंबई से सटे ठाणे में एक महिला डॉक्टर में खुदकुशी कर ली। 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर 24 साल की महिला डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि MBBS करने के बाद वो एमडी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पूरा मामला ठाणे के कोलशेट इलाके का है। मृतक डॉक्टर की पहचान शर्मिष्ठा सोम के रूप में हुई है। शर्मिष्ठा की मां मां ठाणे में जानी मानी त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या के लिये पढ़ाई के दबाव को जिम्मेदार बताया गया है। वहीं दूसरी तरफ बिल्डिंग के लोग मर्डर का शक जता रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कापुरबावड़ी पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतिका शर्मिष्ठा सोम कोलशेत इलाके में स्थित एवरेस्ट सोसाइटी की गलोरी बिल्डिंग में 12वें मजले पर रहती थी। शर्मिष्ठा की मां डॉ. कावेरी सोम चर्मविशेषज्ञ हैं। शुक्रवार रात को मां-बेटी ने साथ भोजन किया। इसके बाद मां सोने चली गई और बेटी पढ़ाई करने लगी थी।शनिवार को सुबह डॉ. कावेरी सोम अपने दवाखाना में चली गई थी।

शर्मिष्ठा ने सुबह ही अपने फ्लैट की खिडक़ी से छलांग लगा लिया। इस घटना की जानकारी सुरक्षारक्षक ने तत्काल सोसाईटी के पदाधिकारियों को दिया और घायल शर्मिष्ठा को तत्काल निजी अस्पताल में पहुंचाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घर से सुसाईड नोट बरामद किया है। कापुर बावड़ी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।