अब प्रियंका गांधी के कपड़ों पर सांसद हरीश द्विवेदी ने उठाएं ये सवाल…

लखनऊ : कांग्रेस ने जब से प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का महासचिव बनाया है, तब से उन्हें लेकर राजनीति गर्म है। अक्सर उन्हें लेकर नेताओं की बयानबाजी सामने आ रही है। इस बार भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रियंका को लेकर बयान दिया है।

उत्तर प्रदेश के बस्ती से भाजपा के लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रियंका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल फेल हैं तो प्रियंका भी फेल हैं। जब प्रियंका गांधी दिल्ली में रहती हैं तो जींस और टॉप में रहती हैं। जब क्षेत्र में आती हैं तो साड़ी और सिंदूर लगाकर आती हैं।

दरअसल पत्रकारों ने भाजपा सांसद से सवाल किया था कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर उत्तर प्रदेश में समीकरण में परिवर्तन होगा। इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की।