किसान आंदोलन खत्म हो सकता है आज, सरकार कर रही ये विचार

बातचीत से पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। सरकार को कानून वापस लेना ही पड़ेगा। संशोधन से बात बनने वाली नहीं है।

 

सरकार से बातचीत के लिए दिल्ली के सिंघु बॉर्डर से किसान नेता विज्ञान भवन के लिए रवाना हुए। पिछले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पीयूष गोयल के बीच लंबे दौर की वार्ता हुई।

आज सरकार से होने वाली बातचीत से कोई ठोस नहीं निकल पाएगा? इस सवाल के जवाब में हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का कहना है कि किसान आंदोलन आज खत्म होने की उम्मीद है।

सरकार किसानों के साथ खुले मन से बात कर रही है। किसानों के सुझावों पर विचार किया जाएगा। केंद्र सरकार कई बार कह चुकी है कि वो कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी। ऐसे में किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का हल करने को तैयार है।

कृषि कानूनों के मसले पर आज एक बार फिर किसान संगठनों और सरकार के बीच वार्ता होने जा रही है। पिछले सवा महीने से सर्दी के बीच किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर अपना डेरा जमाया हुआ है।

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। लेकिन सरकार भी इन कानूनों को वापस लेने के मूड में दिखाई नहीं दे रही है। कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को सरकार समझाने की कोशिश में लगी है।